सैफ ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ 'लाल कप्तान' का टीजर

सैफ ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ 'लाल कप्तान' का टीजर

डिजिटल डेस्क, मुम्ब्ई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सैफ ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। दरअसल, सैफ की आने वाली फिल्म "लाल कप्तान" का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में सैफ नागा साधु के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के टीजर को "इरोज नाउ" के आधिकारक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

इस 35 सेकेंड के टीजर की शुरुआत सैफ की दमदार आवाज से होती है। टीजर टीजर की शुरुआत में सैफ सिर पर साफा बांधे हुए हैं जो कि लाल रंग का है। इसके साथ ही अपने चेहरे पर भभूत लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ के चेहरे के भाव आपको टीजर को आखिर तक देखने के लिए बांधे रखेगा। 35 सेकेंड के इस टीजर में सैफ ने जबरदस्त डायलॉग भी बोला है। टीजर में सैफ कह रहे हैं- "हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा।" 

फिल्म "लाल कप्तान" फिल्म को नवदीप सिंह ने डायरेक्ट किया है। इरोज इंटरनेशनल और कलर येलो प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इसका निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर, 2019 को दशहरे के दिन रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 6 सिंतबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कन्हीं करणों के चलते इसकी रिलीज डेट बढ़ा दी गई। 

Created On :   16 Aug 2019 8:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story