समाज में हमेशा महिलाओं को जज किया जाता है: मंदिरा बेदी

Actress Mandira Bedi Said Society Always Judging Women
समाज में हमेशा महिलाओं को जज किया जाता है: मंदिरा बेदी
समाज में हमेशा महिलाओं को जज किया जाता है: मंदिरा बेदी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ​बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी एक सफल उद्यमी भी हैं और अपनी फिटनेस के लिए भी वह काफी मशहूर हैं। मंदिरा का कहना है कि यदि शादी और मां बनने के बाद भी किसी महिला का एक सफल करियर है तो भी समाज उसे हमेशा जज करता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

All you need are lights, love and little bit of sugar.. . . . @ttb_in @criessepr

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi) on

शादी फिट नामक एक डिजिटल शो की मेजबानी कर रहीं मंदिरा का कहना है कि भारतीय समाज में रहते हुए एक महिला के रूप में आपको कई रूढ़ियों का सामना करना पड़ता है। जब मैंने काम की प्रतिबद्धताओं के चलते प्रेग्नेंसी को टालने का फैसला किया, तो मुझे अलग नजरिए से देखा गया। लोग मुझे एक ऐसी महिला समझने लगे जो करियर-उन्मुख है। हालांकि यह फैसला मेरे लिए काफी मुश्किल था। आपको लगेगा कि यह अच्छी बात है, लेकिन एक विवाहित महिला के बारे में समाज की सोच अलग है। यहां तक कि जब मेरे बच्चे का जन्म हुआ तो मुझे मेरी निजी और पेशेवर जिंदगी के बीच हमेशा बांटा गया।

शादी फिट ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर दिखाई जा रही है, यह चार आम जोड़ों के व्यक्तिगत सफर को दर्शाता है, चूंकि वे खुद को अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन के लिए तैयार करते हैं। शो में प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सलाह मिलती है और फिट कपल के टैग को जीतने का मौका भी मिलता है।

Created On :   20 Nov 2019 9:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story