बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए आयुष्मान, कविता लिखकर बताया दिल का हाल

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए आयुष्मान, कविता लिखकर बताया दिल का हाल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के बेहतर कंटेंट च्वाइस को लेकर ​जाने जाते हैं। अब तक उनकी​ जितनी ​भी फिल्में रिलीज हुई हैं। उन सभी का कंटेन्ट कुछ अलग और नया था। जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। हालही में हुए 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में आयुष्मान को फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। ​इस पुरस्कार को पाने के बाद आयुष्मान बहुत खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कविता लिखकर अपनी खुशी जाहिर की है। 

आयुष्मान ने लिखा-

जब पहली दफा आया था मुम्बई
तब भी हो रही थी बारिश।
आज भी बरखा बहार है।

यहां की भीड़ की तरह सपने थे
आंखों में हजार,
आज भी उमंगे तेज तर्रार हैं।

मां बाप ने नम आंखों 
से दी थी मुझे परवाज,
आज भी उनकी फिक्र बरकरार है।

सेकंड क्लास स्लिपर में आया था इस
शहर में दोस्तों के साथ,
आज भी उसी सफर का खुमार है।

उठ कर गिरा, गिर पर उठा, चला, उड़ा,
आज उन्हीं ठोकरों की खातिर मेरे हक
में राष्ट्रीय पुरस्कार है।

बता दें 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का कार्यक्रम शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के PIB कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। इसमें 23 गैर फीचर फिल्मों और 31 फीचर फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। इस दौरान बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड "अंधाधुन" को दिया गया है। वहीं फिल्म "पद्मावत" को बेस्ट कोरियोग्रफी अवॉर्ड दिया गया है। संजय लीला भंसाली को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड जबकि बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म का अवॉर्ड "बधाई हो" को दिया गया है। 

इसके अलावा उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का अवॉर्ड मिला है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के लिए अवॉर्ड दिया गया है। बता दें कि हर वर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा अप्रैल में की जाती थी, लेकिन इस वर्ष लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। 

Created On :   10 Aug 2019 8:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story