'ड्रीमगर्ल' ने मारी छलांग, 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Ayushmann And Nushrat Starrer Film Dream Girl Cross 100 Crore On Box Office
'ड्रीमगर्ल' ने मारी छलांग, 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
'ड्रीमगर्ल' ने मारी छलांग, 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के सितारे इन दिनों ​बुंलदियों पर हैं। उनकी फिल्म "ड्रीमगर्ल" दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब रही। 13 सितम्बर को रिलीज हुई फिल्म "ड्रीमगर्ल" 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इस बात की जानकारी ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। 

तरण आर्दश के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 5.30 करोड़, शनिवार को 9.10 करोड़, रविवार को 11.05 करोड़ और सोमवार को 3.75 करोड़ का बिजनेस किया। इस लिहाज से फिल्म का कुल कलेक्शन 101.40 हो गया है।

फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद आयुष्मान ने भी खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया पर लिखा कि ड्रीम गर्ल ने सेंचुरी मार ली है। आप लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। राज शांडिल्य ने इसे डायरेक्ट किया था। राज शांडिल्य ने ही इसे लिखा था। 

फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी। एकता की यह दूसरी फिल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। इसके पहले एकता की फिल्म "एक विलेन" ने यह रिकॉर्ड बनाया था। वहीं आयुष्मान की भी यह दूसरी फिल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। इसके पहले आयुष्मान की फिल्म "बधाई हो" ने बॉक्स आफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी। 

Created On :   24 Sep 2019 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story