OMG: जैकलीन फर्नांडीज हैं प्रियंका चोपड़ा की किरायेदार, हर महीने चुकाती हैं लाखों रुपए किराया

Bollywood actress jacqueline fernandez pays 6 78 lakhs to priyanka chopra for home rent
OMG: जैकलीन फर्नांडीज हैं प्रियंका चोपड़ा की किरायेदार, हर महीने चुकाती हैं लाखों रुपए किराया
OMG: जैकलीन फर्नांडीज हैं प्रियंका चोपड़ा की किरायेदार, हर महीने चुकाती हैं लाखों रुपए किराया

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड स्टॉर्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है। उनसे जुड़ी हर छोटी से छोटी बात जानने के लिए फैंस इंतजार करते है। आज हम आपको बताएंगे कि, जैकलीन फर्नांडीज आखिर रहती कहा है। दरअसल, जैकलीन मुंबई में प्रियंका चोपड़ा की किरायेदार हैं और वो उनके अपार्टमेंट में रहने के लिए 6.78 लाख रुपए किराया देती है।

Image result for jacqueline fernandez

बता दें कि, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिनों जैकलीन प्रियंका के मुंबई वाले अपार्टमेंट "कर्मयोग" में शिफ्ट हुई है। जिसके लिए वो  6.78 लाख रुपए देती हैं और उन्होंने ये अपार्टमेंट 3 साल के लिए लिया है, इस हिसाब से जैकलीन तीन साल में प्रियंका को 2 करोड़, 44 लाख, 8 हजार रुपए किराया देंगी। ये अपार्टमेंट मुंबई के प्राइम लोकेशन पर मौजूद है और सभी सुख-सुविधाओं से लेस है। ऐसा शायद ही होता हैं जब कोई एक स्टार किसी दूसरे स्टार के घर में किराये से रहता है। 

Image result for jacqueline fernandez

फिलहाल जैकलीन राजस्थान के जैसलमेर में अपनी अपकमिंग फिल्म  "बच्चन पांडे" की शूटिंग कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन को भारत का देसी भोजन काफी पसंद है, इसलिए वो जिस भी राज्य में घूमने या शूटिंग के दौरान जाती हैं वहां का देसी व्यंजन जरुर खाती है।जैकलीन को फूडी भी कहा जाता है। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो,जैकलीन जल्द ही "किक 2", "भूत पुलिस", "सर्कस" और "बच्चन पांडे" जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है। 

Image result for jacqueline fernandez

 

Created On :   19 Feb 2021 4:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story