CORONA VIRUS: पीडितों की मदद को आगे आए राजकुमार राव, लोगों ने किया सलाम

corona virus lockdown bollywood stars actor rajkumar rao donation pm cares and cm relief fund for covid 19
CORONA VIRUS: पीडितों की मदद को आगे आए राजकुमार राव, लोगों ने किया सलाम
CORONA VIRUS: पीडितों की मदद को आगे आए राजकुमार राव, लोगों ने किया सलाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में हाहाकार मचा दिया है। इस खतरनाक वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। भारत में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स आगे आए हैं। अब एक्टर राजकुमार राव ने भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए पीएम रिलीफ फंड में दान दिया है।

स्त्री फेम एक्टर ने किया दान
कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए कई बड़े स्टार्स ने पीएम रिलीफ फंड में दान दिया हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स तक सभी ने अपने-अपने तरीके से पीड़ितों की मदद की है। अब राजकुमार राव ने भी पीड़ितों की मदद करके सराहनीय काम किया है। उनके इस काम के बाद लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं।

CORONA VIRUS: लॉकडाउन में हेयर स्टाइलिस्ट बनीं अनुष्का शर्मा, कैप्टन कोहली के काटे बाल, देखें वीडियो

दरअसल, राजकुमार राव ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने पीएम रिलीफ फंड में दान देने की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में दान की हुई राशि का जिक्र नहीं किया है और उनके द्वारा राशि का जिक्र ना करना उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

ट्विटर पर दी जानकारी
एक्टर ने ट्विटर पर लिखा- ये समय है कोरोना वायरस के खिलाफ प्रशासन के साथ खड़े होकर इसका सामना करने का। मैंने अपनी तरफ से थोड़ा बहुत कर दिया है। मैंने पीएम रिलीफ फंड, सीएम रिलीफ फंड और जोमैटो फीडिंग को अपनी ओर से मदद की है ताकि जरूरतमंद परिवारों को जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकें। आप भी जिस तरह बन पड़े मदद करें। हमारे नेशन को हमारी जरूरत है। जय हिंद।

CORONA VIRUS: लॉकडाउन के बीच उर्वशी का बोल्ड लुक वायरल, कोरोना को लेकर कही बड़ी बात

यूजर्स ने किया सलाम
उनके पोस्ट के बाद एक शख्स ने लिखा- ये चैरिटी करने का सबसे सही उदाहरण है। इस चैरिटी के पीछे की मंशा लोगों की मदद करना ही है। अपनी पब्लिसिटी के लिए चैरिटी की रकम का जिक्र करना गलत है। हमें राजकुमार राव और उनके इस फैसले पर गर्व है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- आपने कितनी रकम दान की है इसकी जानकारी साझा ना कर के एक सराहनीय काम किया है। आपको मेरा सलाम।

Created On :   30 March 2020 2:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story