LOCKDOWN: ऐश्वर्या के गाने पर जाह्नवी का क्लासिकल डांस, फैंस ने की तारीफ, देखें वीडियो

corona virus lockdwon janhvi kapoor bollywood actress janhvi kapoor dance video janhvi kapoor dances on aishwarya rai-song during lockdown fans praise her
LOCKDOWN: ऐश्वर्या के गाने पर जाह्नवी का क्लासिकल डांस, फैंस ने की तारीफ, देखें वीडियो
LOCKDOWN: ऐश्वर्या के गाने पर जाह्नवी का क्लासिकल डांस, फैंस ने की तारीफ, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन के चलते पूरा देश अपने घरों में कैद है। ऐसे में स्टार्स अपने फैंस के मनोरंजन में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं। तमाम बॉलीवुड और टीवी स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर ने भी अपनी डांसिग स्किल दिखाते हुए फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ऐश्वर्या राय के गाने पर बेहद खूबसूरती के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

लॉकडाउन में जाह्नवी का क्लासिकल डांस
वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा- "क्लास रूम को मिस कर रही हूं, लेकिन कहीं भी क्लास रूम बन सकता है ना?" खैर क्लास रूम बंद होने के बावजूद जाह्नवी ने अपनी डांस प्रैक्ट‍िस जारी रखी है। वीडियो में वे अपनी इंस्ट्रक्टर के साथ उमराव जान फिल्म के चर्च‍ित गाने "सलाम" पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

BOLLYWOOD: क्या मीका सिंह को डेट कर रहीं चाहत खन्ना?, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

इससे पहले भी जाह्नवी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एवरग्रीन सॉन्ग "पिया तोसे नैना लागे रे" गाने में कमाल का डांस किया था। उनके उस वीडियो को भी फैंस का भरपूर प्यार मिला था। बता दें, जाह्नवी डांस की बहुत शौकीन हैं, खास कर क्लासीकल डांस का।

EASTER: फिर सामने आई तैमूर की क्यूटनेस, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर, देखें

Created On :   13 April 2020 12:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story