EASTER: फिर सामने आई तैमूर की क्यूटनेस, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर, देखें

corona virus lockdown easter festival kareena kapoor saif ali khan taimur ali khan kareena kapoor khan shares taimur ali khans photo on easte
EASTER: फिर सामने आई तैमूर की क्यूटनेस, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर, देखें
EASTER: फिर सामने आई तैमूर की क्यूटनेस, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर, देखें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैसे को कई स्टार किड्स अपनी क्यूटनेस के चलते मीडिया में बने रहते हैं, लेकिन करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान के क्यूटनेस का तो जवाब नहीं है। आए दिन उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने बेटे की क्यूटनेस को फैंस के बीच शेयर किया है। एक्ट्रेस ने रविवार को अपने फैंस के लिए उनके "ईस्टर बन्नीज" - पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान की एक तस्वीर शेयर किया है।

तैमूर की क्यूटनेस देख रह जाएंगे दंग
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें तैमूर कुर्ता पायजामा पहने हुए चेहरे पर पेंटिंग के साथ एक बनी के रूप में दिखाई दे रहे हैं और सैफ पीछे बैठकर प्यार से तैमूर को देख रहे हैं। तस्वीर को कैप्शन देते हुए करीना ने लिखा, "मेरे जीवन भर के लिए ईस्टर बन्नीज, सभी को ईस्टर की ढ़ेरो शुभकामनाएं... स्टेहोम-स्टेसेफ।" 

CORONA VIRUS: करीना कपूर ने किया लॉकडाउन बढ़ाने का सपोर्ट, शेयर किया ये वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My Easter bunnies for life Happy Easter everyone... #StayHome #StaySafe

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

बता दें, करीना ने इसी महीने की शुरुआत में इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है, तब से वह लगातार पोस्ट शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने हाल ही में समुद्र तट पर सैफ और तैमूर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना अपनी अगामी फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में आमिर खान के साथ नजर आएंगी, जो हॉलीवुड फिल्म "फॉरेस्ट गम्प" की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

LOCKDOWN: कोविड-19 को लेकर दबंग खान ने शेयर किया मजेदार वीडियो, कहा- इस बीच रिलीज होती "मैने प्यार किया" तो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I am not dreaming of beaches... You are! #TakeMeBack

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

 

 

Created On :   13 April 2020 8:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story