CORONA VIRUS: करीना कपूर ने किया लॉकडाउन बढ़ाने का सपोर्ट, शेयर किया ये वीडियो

corona virus lockdown kareena kapoor khan bollywood actress kareena kapoor khan shared a video kareena kapoor khan reacts with this video over incresed lockdown
CORONA VIRUS: करीना कपूर ने किया लॉकडाउन बढ़ाने का सपोर्ट, शेयर किया ये वीडियो
CORONA VIRUS: करीना कपूर ने किया लॉकडाउन बढ़ाने का सपोर्ट, शेयर किया ये वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते भारत सरकार ने देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया था। हालांकि इन दिनों में कोरोनो जैसे महामारी पर काबू नहीं पाया गया, जिसके चलते अब इस लॉकडाउन की अवधी को और बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है। लॉकडाउन की अवधी बढ़ाने को लेकर बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लॉकडाउन को सपोर्ट किया है।

लॉकडाउन के सपोर्ट में उतरीं बेबो
एक्ट्रेस करीना कपूर खान लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर दिन अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ने का ऐलान किया है। सीएम के इस ऐलान पर करीना कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए रिएक्ट किया है। 

LOCKDOWN: धक-धक गर्ल ने किया अपने डॉगी के साथ डांस, देखें मजेदार वीडियो

एक्ट्रेस ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का सपोर्ट किया है। इसके साथ ही करीना ने वीडियो शेयर करते हुए सभी से घरों में रहने की अपाल की है। वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, "अब जब लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है, हम सभी को घर पर रहकर इससे छुटकारा पाने में मदद करनी चाहिए। हम सभी को इस समय ताकतवर बनने की जरूरत है। हम इतनी दूर निकल आए हैं अब रुकना नहीं है। मैं आपसे घर में रहने का आग्रह करती हूं।"

SONG RELEASE: उर्वशी का "कंगना विलायती" रिलीज, हॉटनेस देख उड़ जाएंगे होश

Created On :   12 April 2020 9:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story