साल 2019 के सबसे सेक्सिएस्ट एशियन मेल बने ऋतिक रोशन

साल 2019 के सबसे सेक्सिएस्ट एशियन मेल बने ऋतिक रोशन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के लिए साल 2019 बहुत खास रहा। इस साल उनकी फिल्में सुपर 30 और वॉर बॉक्स आफिस पर हिट रहीं। इन फिल्मों से ऋतिक ने साबित कर दिया वे आज भी बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। इतना ही नहीं इन सबके अलावा एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

ऋतिक रोशन साल 2019 के सबसे सेक्सिएस्ट एशियन मेल भी बन गए हैं। लंदन में बुधवार यानी 4 दिसंबर को जारी हुए इस पोल के आंकड़ों में ऋतिक ने ये खिताब जीता है। ब्रिटिश न्यूज वीकली ईस्टर्न आइ ने 45 वर्षीय ऋतिक को अपने सेक्सिएस्ट एशियन मेल की सूची में टॉप पर जगह दी है। 

बता दें ऋतिक ने यह खिताब दुनियाभर में हुई वोटिंग के बाद हासिल किया है। उन्होंने इस सूची में दुगने मतों के साथ स्थान पाया है।  सेक्सिएस्ट एशियन मेल का खिताब मिलने पर ऋतिक ने कहा कि मैं सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे लिए वोट किया। ऋतिक ने कहा कि मैं किसी को भी उसके लुक से जज नहीं करता इसलिए मैंने खुद के भी लुक पर कभी ध्यान नहीं दिया है। मुझे किसी भी इंसान की यात्रा, कहानी आकर्षित करती है।

एक्टर की सक्सेस देखते हुए ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर ने ऋतिक रोशन को सालाना रैंकिंग में इस स्थान पर रखा है। साल 2017 में एक्टर शाहिद कपूर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था। टीवी एक्टर विवियन डिसेना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस टॅाप 10 में एक्टर टाइगर श्रॉफ भी शामिल हैं, जो चौथे स्थान पर हैं। 

Created On :   5 Dec 2019 2:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story