बॉलीवुड के दूसरे बड़े कपूर परिवार की बेटी शनाया जल्द करेंगी डेब्यू, करण जौहर ने लगाई मुहर

Karan Johar announced Sanjay kapoors daughter shanaya kapoor debut bollywood
बॉलीवुड के दूसरे बड़े कपूर परिवार की बेटी शनाया जल्द करेंगी डेब्यू, करण जौहर ने लगाई मुहर
बॉलीवुड के दूसरे बड़े कपूर परिवार की बेटी शनाया जल्द करेंगी डेब्यू, करण जौहर ने लगाई मुहर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड में स्टार किड्स की एंट्री होना कोई बड़ी बात नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी  स्टार किड्स के गॉडफादर कहलाने वाले करण जौहर बॉलीवुड के दूसरे बड़े कपूर यानि कि निर्माता बोनी कपूर, अनिल कपूर की भतीजी और एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को जल्द ही लॉन्च करने वाले है। इस बात का ऐलान करण ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। करण ने शनाया की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें और एक पोस्ट करते हुए कहा कि, इस साल जुलाई से शनाया अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर देंगी।

Karan Johar trolled for announcing Sanjay Kapoor's daughter Shanaya  Kapoor's debut, netizens write 'nepotism at its finest' | Hindi Movie News  - Bollywood - Times of India

देखिए करण जौहर का पोस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

  • करण जौहर ने एक वीडियो और कुछ फोटोज के साथ शनाया को लॉन्च करने का ऐलान किया है।
  • इस साल जुलाई से शनाया अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर देंगी।
  • शनाया ने भी इस बात पर खुशी जताते हुए करण को धन्यवाद दिया है।
  • करण जौहर ने शनाया के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- "#DCASquad में शनाया कपूर का स्वागत है। इसी साल जुलाई महीने में शनाया की पहली फिल्म के साथ अद्भुत और अविस्मरणीय सफर शुरू होने वाला है। 
  • करण के साथ शनाया कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की और कैप्शन में लिखा कि, "दिन की शुरुआत अच्छे तरीके से हुई है। Dharma Cornerstone Agency परिवार के साथ नई जर्नी शुरू। अपनी पहली फिल्म के लिए उत्साहित हूं। इस जुलाई धर्मा मूवी के साथ।"बता दें कि,शनाया.... जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म "गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल" में भी असिस्टेंट निर्देशक थीं।
  • हाल ही में शनाया ने अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल पब्लिक किया था, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोविंग बन गई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Created On :   23 March 2021 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story