दैनिक भास्कर हिंदी: जानें तैमूर का फेवरेट गेम, पापा सैफ का फोन लेकर करते हैं ये काम

May 7th, 2019

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की पॉप्युलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। तैमूर शुरू से ही मीडिया को देखते हुए आ रहे हैं। बचपन से मीडिया को देखते-देखते वह भी इतने मीडिया फ्रैंडली हो गए हैं कि मीडिया को देखकर पोज देते हैं, उन्हें हाय... कहते हैं। तैमूर के फोटोज और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लगातार अपने आस पास मीडिया को देखते देखते अब तैमूर भी मीडिया वालों की नकल करने लगे हैं।