राजकुमार लेंगे कृति के माता-पिता को गोद, क्या कॉमेडी का तड़का लगा पाएगी फिल्म "Hum Do Humare Do"? देखिए ट्रेलर

"हम दे हमारे दो" ट्रेलर आउट राजकुमार लेंगे कृति के माता-पिता को गोद, क्या कॉमेडी का तड़का लगा पाएगी फिल्म "Hum Do Humare Do"? देखिए ट्रेलर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और कृति सेनन की जोड़ी क्या अपनी नई फिल्म के साथ धमाल मचा पाएगी? इस बात का जवाब तो, आपको फिल्म का ट्रेलर देखकर ही पता लगेगा। जी हां! राजकुमार और कृति स्टारर  "Hum Do Humare Do" ट्रेलर सामने आ गया है। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया था। बता दें कि, कृति और राजकुमार के अलावा फिल्म में परेश रावल, रत्ना पाठकर शाह, अपारशक्ति खुराना, मनुऋषि चड्ढा और प्राची शाह भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाले है। इस बात में कोई शक नहीं कि, फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। "हम दे हमारे दो" को अभिषेक जैन ने डायरेक्ट और दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि, फिल्म का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 अक्टूबर को किया जाएगा। 

वीडियो- DisneyPlus Hotstar

Rajkummar Rao, Kriti Sanon-starrer 'Hum Do Hamare Do' trailer launched

 

Created On :   11 Oct 2021 9:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story