Birthday: 35 साल की हुईं लिसा हेडन, अनिल कपूर ने पहली नजर में कर दिया था फिल्म ऑफर

Lisa haydon celebrate her 35th birthday
Birthday: 35 साल की हुईं लिसा हेडन, अनिल कपूर ने पहली नजर में कर दिया था फिल्म ऑफर
Birthday: 35 साल की हुईं लिसा हेडन, अनिल कपूर ने पहली नजर में कर दिया था फिल्म ऑफर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस लिसा हेडन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहीं है। लिसा हेडन अपने बोल्डनेस और फिटनेस के लिए काफी चर्चित है। एक्ट्रेस का जन्म जन्म 17 जून, 1986 को चेन्नई तमिलनाडु में हुआ। लिसा के पिता वेंकट, तमिलनाडू से और मां अन्ना हेडन ऑस्ट्रेलिया से है। लिसा ने अपने पिता के जगह मां का सरनेम लिया है। एक्ट्रेस का पूरा नाम ऐलिजाबेथ मैरी हेडन है। लिसा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन एक कॉफी शॉप ने उन्हें फिल्म सेट तक पहुंचा दिया।

दरअसल, मॉडलिंग वाले दिनों में लिसा जब एक शॉप में कॉफी पी रहीं थीं। तब अनिल कपूर की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने लिसा को तुरंत फिल्म का ऑफर दिया। लिसा ने भी उनका ऑफर स्वीकार किया और सोनम कपूर की फिल्म "आयशा" से बॉलीवुड डेब्यू किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

हालांकि, शुरुआती दौर में लिसा एक योगा टीचर बनना चाहती थी लेकिन उनकी कद-काठी को देखकर लिसा के दोस्तों ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी। फिर क्या था, लिसा ने मॉडलिंग को अपने करियर के तौर पर चुना और मॉडलिंग ने उन्हें बॉलीवुड तक पहुंचा दिया। "आयशा" में काम करने से पहले लिसा एक्टिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क सिटी गईं। वापस आकर उन्होंने मुंबई में भी कुछ क्लासेस ली थीं। अपने मॉडलिंग करियर में पहचान हासिल करने के बाद एक्ट्रेस साल 2007 में भारत आई और इंडिया के कई बड़े ब्रांड्स के लिए काम किया, जिसके बाद उन्हें की बड़े अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

लिसा से जुड़ी कुछ खास बातें

  • लिसा हेडन का जन्म 17 जून, 1986 को चेन्नई तमिलनाडु में हुआ।
  • लिसा की माँ अन्ना हेडन ऑस्ट्रेलिया से और पिता, वेंकट तमिलनाडू से है।
  • लिसा फिल्म "आयशा" से बॉलीवुड डेब्यू किया।
  • लिसा ने "रास्कल्स", "क्वीन" और "हाऊसफूल 3" जैसी फिल्मों में काम किया। 
  • लिसा आखिरी बार फिल्म "ऐ दिल है मुश्किल" में नजर आईं थी। 
  • लिसा ने 2016 में अपने ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी की है।
  • लिसा और डिनो के दो बेटे हैं, जिनका नाम ज़ैक और लियो है। 
  • लिसा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और फैशन डिज़ाइनर भी है।

Lisa Haydon Shares These Two Heartwarming Pictures Out Of The 300 Imperfect  Photos From This Christmas Celebration!

Created On :   17 Jun 2021 3:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story