- Dainik Bhaskar Hindi
- Bollywood
- Priyanka Chopra Told During An Interview What She Misses Most In India
दैनिक भास्कर हिंदी: विदेश में रहकर भारत की इन चीजों को मिस करती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के चलते लगातार सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। इस फिल्म् से वे तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सर्राफ जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के चलते देसी गर्ल लंबे समय से भारत में ही थी, लेकिन अब वे वापस अमेरिका लौट चुकी हैं। हालही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे भारत में सबसे ज्यादा क्या मिस करती हैं।
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि 'मैं अक्सर इंडिया आती रहती हूं तो मुझे ज्यादा परेशानी तो नहीं है, लेकिन जब मैं विदेश में होती हूं, तो भारत का खाना काफी मिस करती हूंं। मुझे पता नहीं है कुकिंग कैसे की जाती है और उधर खाना डब्बों में आता है। उनसे पूछा गया कि क्या भारत के सिनेमा में उन्हें बदलाव देखने को मिलता है। इस पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि 'जी, बहुत बदलाव आया है। मुझे याद है कि लोग कुछ फिल्मों के लिए बोलते थे कि इस फिल्म को देखना है तो आप दिमाग को घर छोड़ कर आएं। लेकिन अब ऐसे दिन खत्म हो चुके हैं। पब्लिक अब अपना दिल और दिमाग दोनों इस्तेमाल करना पसंद करती है। इंटरनेट की पहुंच काफी बढ़ी है जिसके चलते लोगों के पास काफी ऑप्शन्स हैं। इसके चलते लोगों की चॉइसेस में काफी ग्रोथ हुई है।'
बता दें फिल्म द स्काई इज पिंक का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। एक तरफ इस फिल्म से प्रियंका तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ जायरा वसीम की यह आखिरी फिल्म है। फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। जिसे एक बेहद दुर्लभ बीमारी है और उसके घरवाले कैसे इससे डील करते हैं, यही फिल्म में दिखाया जाएगा।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका ने शेयर किए शादी से जुड़े किस्से, गैस सिलेंडर लाने जैसे निक ने किए कई काम
दैनिक भास्कर हिंदी: द स्काई की वजह से खुद के इमोशंस संभालना सीखी प्रियंका, पिता के बारे में कही ये बात
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका ने निक को बताया अपने जीवन की रोशनी, ऐसे किया बर्थडे विश
दैनिक भास्कर हिंदी: द स्काई इज पिंक के वर्ल्ड प्रीमियर पर प्रियंका की आंख से छलके आंसू, वीडियो वायरल
दैनिक भास्कर हिंदी: टॉरेंटो फिल्म फेस्टिवल: प्रियंका की परफॉर्मेंस ने छुआ लोगों का दिल, बजती रही तालियां