Ranveer Singh B'Day: सुपरहिट फिल्मों से किया दर्शकों के दिलों पर राज, ऐसे किया एक्टिंग का सपना पूरा

Ranveer Singh BDay: So many superhit films so far, know how acting was started
Ranveer Singh B'Day: सुपरहिट फिल्मों से किया दर्शकों के दिलों पर राज, ऐसे किया एक्टिंग का सपना पूरा
Ranveer Singh B'Day: सुपरहिट फिल्मों से किया दर्शकों के दिलों पर राज, ऐसे किया एक्टिंग का सपना पूरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के एनरजेटिक और टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह ने साल 2010 में अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला। पहली फिल्म की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके इस जन्मदिन पर आइए जानते हैं रणवीर सिंह से जुड़ी कुछ खास बातें...

कबीर खान, इम्तियाज, रीमा दास और ओनिर साथ में करेंगे एक खास प्रोजेक्ट

अब तक कई हिट फिल्में दीं
रणवीर सिंह ने अब तक लूटेरा, गोलियों की रासलीला: रामलीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, सिंबा, गुंडे व गली बॉय जैसी कई शानदार और हिट फिल्में दी हैं।   

2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी
रणवीर सिंह ने साल 2018 में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल दीपिका पादुकोण से शादी की।

जल्द 83 में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसमें वे कप‍िल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे।

बचपन से ही एक्टिंग पर फोकस
बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले रणवीर सिंह ने 10 पहले डेब्यू किया यह तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर सिंह बचपन से ही स्टार बनना चाहते थे। जी हां, उन्होंने खुद एक एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। वहीं स्कूल टाइम में भी पढ़ाई करते हुए उनका रिझान एक्टिंग में अधिक रहा। ऐसे में  रणवीर पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई आ गए। 

वाणी कपूर ने महामारी से मिले सबसे बड़े सबक को साझा किया

पढ़ाई पूरी करने पर पहुंचे थे मुंबई
मुंंबई पहुंचने के बाद रणवीर सिंह ने बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर भी काम किया। उन्होंने इस दौरान मुंबई के कई थियेटर्स में अभिनय किया। यहां उनका पूरा फोकस फिल्मोंं में काम करने को लेकर रहा। आखिरकार रणवीर की मेहनत रंग लाई और उनका सपना पूरा हुआ। साल 2010 में उन्हें पहली फिल्म बैंड बाजा बाराती में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से बडे़-बड़े अभिनेताओं को खुद की तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था और आज रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के टाॅप एक्टर्स में से एक हैं। 

Created On :   6 July 2020 6:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story