VIDEO VIRAL: रणवीर सिंह ने किया को-स्टार को किस, बाद में याद आईं दीपिका, देखें वीडियो

VIDEO VIRAL: रणवीर सिंह ने किया को-स्टार को किस, बाद में याद आईं दीपिका, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सबसे एनरजेटिक एक्टर माने जाने वाले रणवीर सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अतरंगी कारनामों से चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर रणवीर चर्चा में हैं। इस बार वे अपने को-स्टार के किस करने के कारण चर्चा में बने हुए हैं। वायरल वीडियो में रणवीर अपनी फिल्म 83 के को-स्टार को किस करते नजर आ रहे हैं। 

इस को-स्टार संग रणवीर ने किया लिपलॉक
रणवीर सिंह काफी एडवेंचर करते रहते हैं। उनके अंदर जबरदस्त एनर्जी है। चाहे कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट हो या कुछ नया ट्राई करना हो रणवीर सिंह जरा भी झिझकते नहीं हैं। हाल ही में उनका एक विडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह "83" के को-स्टार जतिन सरना को किस कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: शादी के आठ माह बाद से रह रहे थे अलग, इस हॉलीवुड कपल का हुआ तलाक

किस के बाद याद आईं दीपिका
फिल्म "83" की टीम बस से ट्रैवल कर रही थी और रणवीर को अपने को-स्टार्स के साथ मस्ती करने की सूझी। देखते ही देखते मामला काफी फनी हो गया। सबसे मजेदार बात यह थी कि किस करने के बाद रणवीर कहते हैं, "तुम्हारी भाभी लाइव पर है, देख रही है क्या हो रहा है", वह अपनी पत्नी दीपिका के बारे में बात कर रहे थे।

 

 

फिल्म में भी पति-पत्नी बनेंगे रणवीर-दीपिका
फिल्म "83" को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं और यह फिल्म इंडियन क्रिकेट टीम की 1983 में हुई ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है। टीम के कैप्टन कपिल देव थे। रणवीर कपिल के रोल में नजर आएंगे। वहीं उनकी रीयल लाइफ वाइफ दीपिका पादुकोण उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी के रोल में नजर आएंगी।

यह खबर भी पढ़ें: डॉ. रिद्धिमा से माया तक का सफर, तलाक के बाद कुछ ऐसा था जेनिफर का हाल

फिल्म इस माह होगी रिलीज
रणवीर और दीपिका के अलावा 83 में ताहिर राज भसीन सुनील गावस्कर के रोल में दिखेंगे, जीवा के श्रीकांत, साकिब सलीम मोहिंदर अमरनाथ, जतिन सरना यशपाल शर्मा के, चिराग पाटिल संदीप पाटिल, दिनकर शर्मा कीर्ती आजाद और निशांत दहिया रोजर बिन्नी के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

Created On :   30 Jan 2020 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story