दबंग 3 के लिए सलमान ने गाया गाना, सोशल मीडिया पर ​किया शेयर

दबंग 3 के लिए सलमान ने गाया गाना, सोशल मीडिया पर ​किया शेयर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अपनी आगामी फिल्म दबंग 3 के लिए अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर माइक्रोफोन थामा है। सलमान ने पहली बार साल 1999 में अपनी फिल्म हेलो ब्रदर के लिए गाना गाया था। उसके बाद अभिनेता ने किक और हीरो के एक-एक गाने को अपनी आवाज दी थी। वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार ने शनिवार को ट्वीट के जरिए अपने अगले गाने का लिंक जारी किया है। अभिनेता ने ट्वीट में लिखा, दबंग 3 का नया गाना, यू करके, सुनो हमारी यानी की चुलबुल पांडेय की आवाज में, हैशटैग यू कर के।

इस गाने को पायल देव ने भी अपनी आवाज दी है। इस बारे में पायल ने कहा कि यह गाना वास्तव में मेरे लिए बहुत खास है और पहली बार मैंने सलमान खान के साथ गाना गाया है। यह काफी मजेदार, डांस नंबर गाना है, जिसका दर्शक अवश्य आनंद लेंगे। मैं इससे अधिक की कल्पना नहीं कर सकती हूं। इस गाने को साजिद वाजिद ने कंपोज्ड किया है। दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

Created On :   10 Nov 2019 3:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story