'Fauji' film first look: 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी प्रभास की ‘फौजी'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ अभिनेता प्रभास की आगामी फिल्म ‘फौजी'3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
यह भी पढ़े -एक्टर राजेश शर्मा की सेहत पर बड़ा अपडेट आया सामने, सुदीपा चटर्जी ने दी जानकारी, जानें कैसे बिगड़ी तबियत
नए पोस्टर में प्रभास का अब तक का सबसे दमदार और खौफनाक लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर में वह कीचड़ और लाशों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में बंदूक है, गले में जनेऊ दिखाई दे रहा है और पूरा शरीर खून से सना हुआ है। प्रभास का यह रौद्र रूप चर्चा बटोर रहा है।
यह भी पढ़े -बॉक्स ऑफिस के 'धुरंधर' बने रणवीर सिंह, शाहरुख खान-प्रभास को छोड़ा पीछे, बनाया ये नया रिकॉर्ड
निर्देशक हनु राघवपुडी की यह फिल्म 1940 के ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित युद्ध और रोमांटिक एक्शन ड्रामा है। फिल्म में प्रभास एक सैनिक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके अलावा मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ‘फौजी' के अलावा प्रभास अपनी अगली फिल्म ‘स्पिरिट' को लेकर भी चर्चा में हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। ‘स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   17 July 2026 2:07 AM IST













