- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- धामणगांव में हुआ मुनि उत्साह का...
धामणगांव में हुआ मुनि उत्साह का देवलोक गमन
डिजिटल डेस्क, धामणगांव रेलवे(अमरावती)। 32 दिन पूर्व संथारा एवं दीक्षा ग्रहण किए 89 वर्षीय मुनि उत्साह का श्रीमती लालीबाई जैन स्थानक में देवलोकगमन हुआ। विगत 2 जुलाई को आचार्य 1008 रामलालजी के जैन शिष्य मुनि जयप्रभ तथा मुनि अनन्य के मुखारविंद से शहर के शांतिलाल छाजेड़ को सुबह में संथारा तथा दोपहर में उन्हें भगवती दीक्षा देकर मुनि उत्साह नाम दिया गया था। समूचे विदर्भ में सांसारिक जीवन तथा मोहमाया को त्याग कर संथारा एवं दीक्षा लेने की यह पहली घटना है। मुनि उत्साह का गुरुवार की सुबह में देवलोकगमन के बाद सुबह 11.30 बजे श्रीमती लालीबाई जैन स्थानक से महाप्रयाण यात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मोक्षधाम पहुंची। जहां उनके सांसारिक पुत्र भूपेंद्र छाजेड़ एवं रवींद्र छाजेड़ द्वारा मुख़ाग्नि दी गई। इस समय स्थानीय एवं बाहरगांव से आए हजारों श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।
Created On :   4 Aug 2023 12:19 PM IST