- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- वृद्धा के गले से सोने की चेन छीनकर...
वृद्धा के गले से सोने की चेन छीनकर भागा आरोपी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राजापेठ के अंबाविहार कॉलोनी निवासी सुमन मोहोकार के घर में एक व्यक्ति पानी के मीटर की जांच करने गया था। तभी उस अज्ञात आरोपी ने बुजुर्ग महिला के गले से 15 ग्राम सोने की चेन छीनकर वहां से भाग निकला। राजापेेठ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने में जुटे है। राजापेठ थाना क्षेत्र के अंबाविहार निवासी सुमन मोहोकार (80) अपनी पोती के साथ रहती है। बुधवार को उनकी पोती कॉलेज में गई थी। दोपहर 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर अाया और पानी का मीटर जांच करने के बहाने घर के अंदर आया। जिसके बाद सुमन मोहोकार से सवाल करने लगा। बुजुर्ग महिला ने उसे सवालों के जवाब देने लगी। तभी मौका मिलते ही अज्ञात लुटेरे ने महिला के गले से 15 ग्राम साेने की चेन छीन ली और वहां से भाग निकला। बुजुर्ग महिला किसी की सहायता ले पाती तब तक अज्ञात आराेपी दोपहिया लेकर वहां से भाग निकला था। घटना की जानकारी राजापेठ पुलिस को मिलते ही अधिकारी, कर्मी मौके पर पहुंचे घटनास्थल का पंचनामा कर महिला की शिकायत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। राजापेठ डीबी स्क्वॉड के साथ-साथ विशेष दल और अपराध शाखा पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटे हैं। चेन स्नैचरों के घर के दहलीज तक पड़ते कदम से लेकर पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
Created On :   3 Aug 2023 12:20 PM IST