- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- व्यापारी मंगलानी के गोदाम से 3 टन...
व्यापारी मंगलानी के गोदाम से 3 टन प्लास्टिक पन्नी जब्त

डिजिटल डेस्क, अमरावती। गाडगे नगर स्थित जाफरजीन प्लॉट के गोदाम में बड़े पैमाने पर छुपाकर रखी प्लास्टिक पन्नियां पुलिस के विशेष दल ने छापामार कर बरामद किया। मामले में पुलिस ने गोदाम संचालक रामपुरी कैम्प निवासी संतोष मंगलानी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अवसर पर प्रतिबंधित 3 टन 175 किलो प्लास्टिक पन्नी जब्त कर मनपा के हवाले कर दिया जिसकी कीमत 15 लाख 87 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के विशेष दल की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है
प्लास्टिक पन्नी को प्रतिबंधित करने के बाद कुछ दिनोंं तक नियमों का पालन किया। किन्तु बाद में दुकानों में चोरी-छुपे प्लास्टिक का इस्तेमाल होने लगा। मनपा के विशेष दल की छापामार कार्रवाई में हमेशा छोटे व्यापारी पकड़ में आते हैं। विशेष दल पुलिस को मामले में गुरुवार की सुबह गोपनीय जानकारी मिली कि सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का गोदाम जाफरजीन प्लॉट में है। पुलिस के विशेष दल ने गोदाम संचालक रामपुरी कैम्प निवासी संतोष मंगलानी के खिलाफ कार्रवाई की।
Created On :   11 Aug 2023 12:24 PM IST