- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- कर्ज से त्रस्त महिला किसान ने की...
कर्ज से त्रस्त महिला किसान ने की आत्महत्या

- मौसम की मार से बर्बाद हो गई थी फसल
- बचत समूह से ले रखा था कर्ज
डिजिटल डेस्क, अचलपुर(अमरावती)। तहसील के रासेगांव की रत्नाबाई अशोकराव मते नामक 55 वर्षीय महिला किसान ने अपने ही घर में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक रत्नाबाई के पति के पास 4 एकड़ जमीन है। उनके पति बीमार हैं और उनका नियमित इलाज चल रहा है। 1 बेटा गांव से बाहर और 2 बेटे गांव में हैं। बच्चों की शादी हो चुकी है। पति के बीमार होने के कारण रत्नाबाई परिवार की देखभाल कर रही थी। वह खेती और मजदूरी का काम करती थी। लेकिन पिछले साल प्राकृतिक आपदा के कारण फसल बर्बाद होने से परिवार आर्थिक संकट में आ गया। इस साल उन्होंने महिला स्व-सहायता समूह से 30 हजार रुपए का कर्ज लिया और सोयाबीन बोया, लेकिन बारिश के कारण बीज नहीं उगने से वह त्रस्त थीं। इसी के चलते उन्होंने फांसी लगा ली। जब उन्होंने फांसी लगाई तो घर पर कोई नहीं था। बेटा बाजार गया हुआ था, जब वह बाजार से घर लौटा तो मां को फंदे पर लटका पाया। पथ्रोट पुलिस ने पंचनामा किया। शव का पोस्टमार्टम अचलपुर के उपजिला अस्पताल में किया गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पति, 3 शादीशुदा बच्चे, 2 बहुएं, पोते-पोतियां हैं। घटना से सर्वत्र शोक व्याप्त है।
Created On :   21 July 2023 3:20 PM IST