करंट लगने से युवा किसान की मृत्यु

करंट लगने से युवा किसान की मृत्यु
मोटर शुरू करते ही लगा झटका

डिजिटल डेस्क, वरुड़ अमरावती। खेत में मोटर पंप शुरू करते समय करंट लगने से युवा किसान की मौत हो गई। वरुड़ तहसील के पेठ मांगरुली निवासी युवा किसान सुबह खेत में काम करने के लिए गया था। मोटर पंप शुरू करते समय करंट का झटका लगा। जिससे हरीश विजय वानखडे (24) की जगह पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

पेठ मांगरुली निवासी हरीश विजय वानखडे गुरुवार की सुबह 8 बजे खेत में बुआई करने गया था। खेत में जैसे मोटरपंप शुरू करने गया और बटन दबाया तो उसे करंट का जोरदार झटका लगा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल अर्थिंग तार से करंट लगने का संदेह जताया जा रहा है। घटना को लेकर किसानों में महावितरण के खिलाफ आक्रोश जताया। घटना की जानकारी बेनोडा पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घटनास्थल पर विधायक देवेंद्र भुयार ने पहुंचकर जायजा लिया। महावितरण के अभियंता देशमुख को जांच करने के आदेश दिए हैं।

Created On :   30 Jun 2023 4:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story