अमरावती में बैग लिफ्टिंग करते पकड़ाया युवक

अमरावती में बैग लिफ्टिंग करते पकड़ाया युवक
लोगों ने जमकर की पिटाई

डिजिटल डेस्क, अमरावती। दस्तूर नगर मार्ग के फरशी स्टॉप पर एक युवक को बैग लिफ्टिंग करते पकड़ा गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंचकर राजापेठ पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया। पश्चात आराेपी को फ्रेजरपुर पुलिस के हवाले कर जांच की जा रही है। फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के फरशी स्टॉप परिसर में रात 8 बजे जलाराम नगर निवासी महिला जा रही थी तब संदिग्ध आरोपी प्रफुल भोसले महिला के पास आया और महिला का बैग चोरी करने का प्रयास करने लगा। तभी महिला चिल्लाई। आसपास खडे़ लोगों ने प्रफुल को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। घटना की जानकारी राजापेठ पुलिस को मिलते ही पुलिस निरीक्षक सीमा दातालकर कर्मचारियों के साथ माैके पर पहुंची और प्रफुल को हिसरात में लिया। लेकिन जांच करने पर पता चला कि घटना फ्रेजरपुरा क्षेत्र की है। फ्रेजरपुरा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रफुल भोसले को फ्रेजरपुरा पुलिस के हवाले किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर प्रफुल संदिग्ध तौर पर दिखाई दिया है। इस मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस जांच कर रही है।

Created On :   6 July 2023 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story