- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- भीषण दुर्घटना में सेना के जवान की...
भीषण दुर्घटना में सेना के जवान की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, अचलपुर(अमरावती)। बीस दिन की छुट्टी बीतने के बाद ड्यूटी पर जाने के लिए निकले जवान को परतवाड़ा-बैतूल मार्ग पर गलत दिशा से दौड़ रही टवेरा गाड़ी क्र. जीजेडी 3 एफडी 9682 ने दोपहिया क्र.एमएच 27 सीजी 8396 को भीषण टक्कर मार दी। दुर्घटना करजगांव निवासी मराठा बटालियन पुणे में सेवारत जवान प्रदीप बांबडकर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक करजगांव निवासी प्रदीप सु. बांबडकर (40) 20 दिन की छुट्टी पर पत्नी और दो बच्चों के साथ गांव आया था। छुट्टी खत्म होने के बाद परतवाड़ा से पुणे के लिए ट्रैवल्स से रवाना होने वाला था। पत्नी और दोनों बच्चों को ऑटो में भेजा और स्वयं दोपहिया से करजगांव से परतवाड़ा आ रहा था। रोड पर द्वारका होटल के करीब टवेरा गाड़ी क्र. जीजेडी 3 एफडी 9682 ने दोपहिया क्र.एमएच 27 सीजी 8396 को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही जवान की मौत हो गई। इस दुर्घटना में सेना के जवान की मौत की खबर से करजगांव में शोक व्याप्त है।
Created On :   8 July 2023 6:53 PM IST