दो बच्चों के साथ महिला ने गटका जहर, हालत नाजुक

दो बच्चों के साथ महिला ने गटका जहर, हालत नाजुक
पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अपने दो बच्चों को दूध में बोर्नविटा के साथ जहर मिलाकर उन्हें पिलाने के बाद खुद मां ने भी जहर गटककर खुदकुशी का प्रयास किया। कुर्हा के अंजनसिंगी परिसर में घटित मामले में बच्चों के साथ मां का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक कुर्हा थाना क्षेत्र के अंजनसिंगी निवासी प्रिया अमोल जयसिंहकर (28) व उसकी 11 वर्षीय बेटी अक्षरा व 7 वर्षीय बेटा जय दोनों गुरुवार की सुबह घर पर थे। दोनों बुधवार को ही अपनी बड़ी मां के घर वर्धा से लौटे थे। प्रिया का पति अमोल गुरुवार की सुबह खेत में काम करने के लिए गया था। जिसके बाद प्रिया ने बच्चों को दूध में बोर्नविटा के साथ रैट किल नामक जहर डालकर बच्चों को पिलाया और खुद ने भी वह जहर गटककर खुदकुशी का प्रयास किया। कुछ समय बाद पड़ोसी को मां ओर दोनों बेटे बेहोशी की अवस्था में दिखने पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों बच्चे और मां का उपचार जारी है। दोनों बच्चों को वार्ड क्रमांक 5 में दाखिल किया गया है जबकि मां की हालत नाजुक रहने से आईसीयू में उपचार जारी है। घटना की जानकारी कुर्हा पुलिस को दी गई। पुलिस अस्पताल में बयान दर्ज कराने पहुंची। दोनों बच्चों को इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं थी। महिला की हालत नाजुक रहने के कारण आत्मघाती कदम का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है।

Created On :   12 May 2023 4:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story