Amravati News: अमरावती-धारणी मार्ग पर फिर दिखे बाघ , दहशत में हैं क्षेत्र के किसान

अमरावती-धारणी मार्ग पर फिर दिखे बाघ , दहशत में हैं क्षेत्र के किसान
  • तीन दिन पहले भी बाघिन अपने शावकों के साथ दिखी थी
  • लोगों ने वन विभाग से की बाघों को पकड़ने की मांग

Amravati News मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प क्षेत्र में बाघिन और शावक दिखाई देने से क्षेत्र में जहां भय व्याप्त है, वहीं बुधवार को यहां पर बाघ रास्ता पार करते हुए फिर दिखाई दिया। हरिसाल-गुगामल वन्यजीव में अमरावती- धारणी महामार्ग पर रोज दिन और रात में करीब 10 से 11 बजे के करीब रोज बाघ दिखाई देने से 25-30 गांवों में भय व्याप्त है। बाघों का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है।

गत रविवार के दिन भी बाघिन अपने शावकों के बाद रास्ते पर दिखाई दी थी, उसके बाद बुधवार को फिर यहां पर बाघ रास्ता पार करते हुए दिखाई दिया। बाघ ने पांच जानवरों का कुछ दिन पहले ही शिकार किया।हरिसाल के जंगल में जलाऊ लकड़ी के लिए गये मन्नू जावरकर को अपना शिकार बनाया था। यह बाघ अब नरभक्षी होने से इंसान को शिकार बनाने के डर से गांववासियों का कामकाज ठप हो गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों से यह अमरावती-धारणी रास्ते पर कई लोगों को दिखाई दिया है।

रात में तो रास्ते पर खुलेआम बैठा दिखाई दे रहा है। वैसे ही दिन में भी 3 से 5 बजे तक मुख्य रास्ते से गुजरते हुए कई आदिवासियों ने देखा है। इससे अमरावती से धारणी आने जाने वाले यात्रियों में भी भय देखा जा रहा है। हरिसाल और आसपास के सभी गांव में दहशत है। खेतों में जाना जहां किसानों ने बंद किया है, वहीं दूसरी ओर कामकाज भी बाघ के डर से रूका हुआ है। हरिसाल, चिखली, रोरा, चौराकुंड, फारेस्ट मालुर मागींया गांव में अत्याधिक भय देखा जा रहा है। वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। वन विभाग से तत्काल समुचित कदम नहीं उठाने पर तीव्र आंदोलन छेड़ने का मन भी गांववासियों ने बनाया है।

लोगों को सतर्क किया :रविवार को 8 बजे बाघिन और तीन शावक देखे गए थे। बुधवार को शाम 5-6 बजे के बीच बाघ अमरावती से धारणी मार्ग पर आकोट-रोरा फाटे के बीच में दिखाई दिया। वन विभाग उस पर नजर रख रहा है। लोगों को सतर्क किया गया है। फाटे पर टॉवर बनाने के बारे में वरिष्ठों को भेजेंगे। लोगों को सतर्क करने के साथ सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है। -राहुल दहित, वन परिक्षेत्र अधिकारी,हरिसाल.


Created On :   19 Jun 2025 11:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story