- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती में प्रतिबंधित बीटी कपास के...
Amravati News: अमरावती में प्रतिबंधित बीटी कपास के बीज जब्त, 2 लोगों पर एफआईआर

- कृषि विभाग के तहसील स्तरीय उड़न दस्ते ने चलाई मुहिम
- दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई
Amravati News जिले में प्रतिबंधित बीटी कपास के बीज बिक्री का पहला मामला ग्राम येवदा से प्रकाश में आया है। जहां कृषि विभाग के तहसील स्तरीय उड़न दस्ते ने 2 आरोपियों पर बीज अधिनियम व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एचटीबीटी बीज का स्टॉक जब्त कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम येवदा में आरोपी किसान केशव गावंडे (51, ढोमनपुरा) ने कृषि केंद्र संचालक देवेंद्र राठी(55,येवदा) से प्रतिबंधित बीटी कपास के बीज की खरीदी की होने की जानकारी कृषि विभाग को मिली। जिस पर दर्यापुर कृषि अधिकारी आरती साबले के दस्ते ने उसके घर की तलाशी ली तो, बीटी कपास के 7 पैकेट मिले, जिसकी कीमत 7 हजार 700 रुपए है। उसने यह बीज कृषि केंद्र संचालक देवेंद्र राठी से बिना रसीद के खरीदे थे। जिसके बाद संबंधित मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी कृषि केंद्र संचालक ने और कितने किसानों को प्रतिबंधित बीज की बिक्री की है, उसकी भी जांच की जा रही है।
4.175 किलो गांजे के साथ एक पकड़ा : ग्रामीण अपराध शाखा के दस्ते ने दर्यापुर से अमरावती लाये जा रहे 4 . 175 किलो गांजे की खेप के साथ एक आरोपी को धरदबोचा। माल की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए बताई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बडनेरा निवासी जावेद अली अहमद अली (28) दोपहिया क्रमांक एमएच 27, सिटी 6159 की डिक्की में गांजा लेकर अमरावती की ओर जा रहा था। पुलिस ने दर्यापुर-अमरावती मार्ग पर होटल प्रसाद के समीप वाय पॉइंट के पास नाकाबंदी की। तभी आरोपी दोपहिया से अमरावती की ओर आते दिखा। तलाशी में डिक्की में 4.175 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त माल, दोपहिया समेत दर्यापुर पुलिस के हवाले किया।
Created On :   8 May 2025 1:41 PM IST