Amravati News: ग्राम पंचायतों का आरक्षण घोषित , धामणगांव, वरुड़ व नांदगांव तहसीलों में महिला राज

ग्राम पंचायतों का आरक्षण घोषित , धामणगांव, वरुड़ व नांदगांव तहसीलों में महिला राज
  • अगले पांच वर्षों के लिए होगा कार्यकाल, निकाला गया ड्रा
  • शुरू हुई गांव की राजनीति गतिविधियां

Amravati News धामणगांव रेलवे तहसील की 62 ग्राम पंचायतों में से 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और सामान्य वर्ग की महिलाएं अगले पांच वर्षों तक नेतृत्व करेंगी।

धामणगांव में उपविभागीय अधिकारी तेजश्री कोरे की निगरानी में मंगलवार को ड्रा निकाला गया।

प्रमुख आरक्षित ग्राम पंचायतें : एससी (महिला) : झाडा, चिंचोली, हीरपुर, एसटी (महिला) : कलाशी, वरुड बगाजी, ओबीसी (महिला) : भातकुली, अंजनवती, सोनेगाव खर्डा

सामान्य (महिला) : गुंजी, देवगाव, आसेगाव, विटाला,

वरुड़ तहसील में 66 में से 34 ग्रापं पर महिला राज : तहसील की 66 ग्राम पंचायतों में से 34 पंचायतों में महिला सरपंच चुनी जाएंगी। मंगलवा को वरुड़ तहसील कार्यालय में तहसीलदार रामदास शेलके की निगरानी में आरक्षण ड्रा में निकाला गया, जिसमें दो बच्चों द्वारा लॉटरी निकाली गई।

एससी(महिला): शिंगोरी, आमनेर।

एसटी (महिला): पेठ मंगरुली, लोनी। ओबीसी (महिला): शाहपुर, इसंबरी, अमदापुर।

सामान्य (महिला): वाडेगांव, खड़का, बड़गांव।

अंजनगांव सुर्जी तहसील में 24 ग्राम पंचायतों में महिलाओं का नेतृत्व तय

अंजनगांव सुर्जी। अंजनगांव सुर्जी तहसील की ग्राम पंचायतों के सरपंच पद हेतु आरक्षण सूची मंगलवार को घोषित की गई। आगामी पंचवर्षीय कार्यकाल (2025-30) के लिए घोषित आरक्षण में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और सामान्य वर्ग के तहत कुल 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

अनुसूचित जाति महिला आरक्षित ग्राम पंचायतें: पोही, मलकापुर बु., शेलगाव, दहीगाव खुर्द, पिंपळगव्हाण, खिराळा। ओबीसी महिला आरक्षित ग्राम पंचायतें: अडगाव खाडे, खासपुर, चौसाळा, कमालपुर तरोडा, चिंचोली बु., खानमपुर पांढरी, कोकर्डा।

सामान्य वर्ग महिला आरक्षित ग्राम पंचायतें : हसनापुर पार्टी, बोराळा, निंभारी, वरुड खु., हिंगणी, मुन्हा बु., भंडारज, कसबेगव्हाण, हयापुर, लाखनवाडी, खिरगव्हाण, जवळा बु. इस आरक्षण के तहत इन ग्राम पंचायतों में अब महिला नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रशासन ने आरक्षण प्रक्रिया को पारदर्शिता से संपन्न कराया।

तिवसा तहसील के 23 ग्राम पंचायतों में महिला राज : तहसील की 45 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए वर्ष 2025 से 2030 के लिए संशोधित आरक्षण मंगलवार को दोपहर 1 बजे तिवसा में नए प्रशासनिक भवन तहसील कार्यालय में उपविभागीय अधिकारी श्रद्धा उदावंत, तहसीलदार डॉ. मयूर कलासे, पंचायत समिति के बीडीओ नारायण अामझरे की उपस्थिति में लॉटरी द्वारा निकाला गया। छोटी बालिका के हाथों से लॉटरी निकालकर सरपंच पद के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है। इस दौरान सामान्य सरपंच पद के लिए 26 सामान्य, पिछड़ा वर्ग के 12, अनुसूचित जाति के लिए 6, अनुसूचित जनजाति के लिए 1 सरपंच पद आरक्षित है। सरपंच पद के लिए लॉटरी में कुछ बदलाव हुए हैं, जिससे खुशी और गम की स्थिति बनी हुई है। कई महिलाओं को भी ड्रा से झटका लगा है। वहीं कई लोगों की मानो लॉटरी लग गई है। कुल 45 ग्राम पंचायतों में से 23 ग्राम पंचायतों का नेतृत्व सरपंच के रूप में महिलाओं को मिला है।

नांदगाव खंडेश्वर तहसील में 68 ग्रापं में सरपंच पद का आरक्षण घोषित : नांदगांव खंडेश्वर तहसील में आगामी पंचवर्षीय कार्यकाल (2025-2030) के लिए 68 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण मंगलवार को तहसील कार्यालय में घोषित किया गया। आरक्षण प्रक्रिया प्रभारी अधिकारी प्रसन्नजीत चव्हाण और तहसीलदार अश्विनी जाधव की उपस्थिति में हुई। आरक्षण का वर्गीकरण इस प्रकार रहा।

अनुसूचित जाति : 12 ग्राम पंचायतें। अनुसूचित जनजाति : 2 ग्राम पंचायतें। ओबीसी : 18 ग्राम पंचायतें। खुला वर्ग : 36 ग्राम पंचायतें। महिला आरक्षित ग्राम पंचायतें : एससी : जामगांव, नादसावंगी, शिवनी रसुलापुर। एसटी : हिवरा बु। ओबीसी : टाकली बु., खानापुर, आडगांव बु। खुला वर्ग : मांजरी मसला, वडाला, मोखड, माहुली चोर, जनुना।

Created On :   9 July 2025 4:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story