Amaravati News: तेंदुए ने लगाई दोपहिया पर छलांग, बेटी घायल, बाल-बाल बचा परिवार

  • मिरर में पीछे से दौड़ता आते दिखा तेंदुआ तो बढ़ाई रफ्तार
  • जान बचाकर मुश्किल से भागे

Amaravati News मासोद का एक परिवार दोपहिया से (चौबलसीट) शहर में बेटी का यूनिफॉर्म खरीदने को आ रहा था। तभी दोपहिया चला रहे व्यक्ति ने मिरर ग्लास में एक तेंदुआ पीछे से छलांग लगाता दिखा।

दोपहिया चालक ने समयसूचकता दिखा कर दोपहिया की रफ़्तार बढ़ाई। लेकिन उनके दोपहिया की रफ्तार तेंदुए की रफ्तार के सामने नहीं टिकी और तेंदुए ने वाहन पर हमला कर दिया। जिसमें वाहन पर सबसे पीछे बैठी बेटी तेंदुए के हमले का शिकार हुई। इसमे उसके पैर पर जख्म हुआ। ऐसे में भी वाहन चालक हड़बड़ाया नहीं, उसने रफ्तार बढ़ाई और पूरा परिवार तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा। यह घटना बुधवार की रात 7.30 बजे मासोद-राजुरा मार्ग पर वॉटर सप्लाई की टंकी के पास घटी। इस घटना के बाद राजुरा निवासियों ने वडाली वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में जाकर रोष जताया। इस मार्ग पर इससे पहले भी तेंदुए के हमले की 5 से अधिक घटनाएं घटी हैं। जिससे वन्य प्राणियों के बंदोबस्त की मांग नागरिक कर रहे हैं।

घायल बेटी के पिता नीलेश डोईफोडे ने घटना की आपबीती में बताई- वे ट्रक ड्राइवर हैं। जिससे मिरर में देख कर वाहन चलाने की आदत है। बुधवार को वे उनकी 2 बेटियों व पत्नी को लेकर मासोद से अमरावती गणवेश की खरीदी को आ रहे थे। तभी उन्हें राजुरा मार्ग पर की पानी की टंकी के पास एक तेंदुआ पीछे से दोपहिया पर छलांग लगाते दिखा। उन्होंने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सीधे रफ्तार बढ़ाई और बच गए। लेकिन इस घटना में उनकी बेटी पैर तेंदुए का पंजा लगने से वह घायल हो गई। उसे इर्विन अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल किया।

वन विभाग के दल ने उनका बयान लिया, मौके का पंचनामा किया। घटना के बाद संतप्त मासोद निवासी संतोषसिंह चव्हाण, जयंत भगत, दत्ता डखरे, राजू पाटील, नरेंद्र तायड़े, हरीश वानखड़े आदि ने गुरुवार को वन विभाग के कार्यालय में जाकर निवेदन दिया। बुधवार की रात 11 बजे वन विभाग के 3 सदस्यीय दल ने उनके घर पहुंचकर जानकारी ली, गुरुवार को शाम 5 बजे 4 सदस्यीय वन विभाग की टीम ने फिर उनके घर पहुंचकर जायजा लिया।

Created On :   4 July 2025 3:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story