- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती : डूबने से दो किशोरों की...
अमरावती : डूबने से दो किशोरों की मौत

डिजिटल डेस्क, अमरावती । नांदगांव पेठ के वालकी बांध में तैरने के लिए पानी में उतरे प्रिया टाऊनशिप निवासी रेशिव राजेंद्र वांगे (15) की डूबने से मौत हो गई। देर शाम रेस्क्यू दल ने शव को बाहर निकाल लिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेहोश हो गई। मृतक की मां को जिला अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
गाडगेनगर थाना क्षेत्र के पोटे टाऊनशिप केवल काॅलोनी निवासी रेशिव वांगे (15) दो दोस्तों के साथ घूमने वालकी बांध गया था। दोपहर 3 बजे रेशिव और उसके दो दोस्त योगेश व गणेश तैरने के लिए पानी में उतरे लेकिन रेशिव गहरे पानी में तैर रहा था। कुछ देर बाद रेशिव पानी में डूबने लगा। रेशिव पानी में डूबने से उसके दोनों दोस्त घबरा कर पानी के बाहर आ गए। घटना की जानकारी परिजनों को फोन पर दी। तभी आसपास के खेत में काम कर रहे मजदूर इकट्ठा हो गए। नांदगांव पेठ पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रेशिव का शव दिखाई नहीं देने से रेस्क्यू पथक को बुलाया। रेस्क्यू दल ने शाम 5 बजे रेशिव वांगे का शव बाहर निकाला। बेटे की लाश को देखकर उसकी मां बेहोश हो गई। हालत बिगड़ती देख पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेशिव 11 कक्षा का छात्र था। उसके पिता राजेंद्र वांगे दर्यापुर के पंचायत कार्यालय में काम करते है। इस घटना से परिसर में शोक की लहर व्याप्त है। इस समय रेस्क्यू दल के वाहन चालक अभिषेक निंभोरकर, फायर मैन सूरज लोणारे, प्रणीत पेठे, एकनाथ ढगे, ऋषिकेश जाधव मौजूद थे।
घर से निकला तो लौटा ही नहीं शौर्य : बडनेरा थाना क्षेत्र के भानखेड़ा निवासी शौर्य राजू ढोणे उर्फ दादू (13) रविवार की दोपहर 12 बजे घर से साइकिल से घूमने गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। देर रात तक पता न लगने पर परिजनों ने बडनेरा थाने में शिकायत दी। रात 12 बजे तक पुलिस ने भी शौर्य की तलाश की लेकिन नहीं मिला। बडनेरा पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु की। सोमवार की देर शाम भानखेड़ा गांव की नदी में शौर्य ढोणे का शव बरामद हुआ।
Created On :   16 Aug 2023 1:07 PM IST