- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- तलवार लहराकर दहशत फैलानेवाला गिरफ्त...
तलवार लहराकर दहशत फैलानेवाला गिरफ्त में

डिजिटल डेस्क, अमरावती। गाडगेनगर थाना क्षेत्र के जयसियाराम नगर में तलवार लेकर दहशत मचाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तलवार जब्त की है। अपराध शाखा यूनिट 1 गुरुवार काे गाडगेनगर थाना क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे। इस समय पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि आजाद नगर के जयसियाराम नगर में आरोपी निखिल राजू गायकवाड तलवार लेकर लोगों में दहशत मचा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहंुच जाल बिछाते हुए कार्रवाई की। तलाशी लेने पर तलवार जब्त की गई। जानकारी यह भी है कि इसके पहले भी आरोपी परिसर में गुंडागर्दी करते देखा गया। पुलिस ने निखिल गायकवाड को हिरासत में लेकर जांच शुरु की है।
आजाद नगर में गांजा बेचते एक धराया
गाडगेनगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर से गांजा बिक्री की जा रही है। इसकी गोपनीय जानकारी अपराध शाखा पुलिस को मिलते ही पुलिस ने आजाद नगर के मैदान से आरोपी फहीमोद्दीन शरफोद्दीन को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 किलो 765 ग्राम का गांजा बरामद हुआ। फहीमोद्दीन के खिलाफ गाडगेनगर थाने मंे मामला दर्ज कर पुलिस ने 52 हजार रुपए का माल जब्त किया।
Created On :   7 July 2023 3:04 PM IST