आक्रोश: कर्मचारियों का वेतन रोकने से रोष

कर्मचारियों का वेतन रोकने से रोष
मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। छठवें व सातवें वेतन आयोग की बकाया राशि की मांग को लेकर मनपा कर्मचारी 14 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर है। हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को आंदोलनकारी मनपा कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर चर्चा के लिए दोपहर के समय एक प्रतिनिधिमंडल निगमायुक्त से मिलने गया था। लेकिन निगमायुक्त देवीदास पवार ने प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करने से इनकार किया। जिस कारण मनपा कर्मचारियों की हड़ताल और लंबी चलने की संभावना है।इस बीच मनपा ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों का नवंबर माह का वेतन रोके जाने से कर्मचारियों मेंं भारी रोष व्याप्त है। जिससे सोमवार को मनपा के प्रवेश द्वार पर कर्मचारियों द्वारा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में मनपा कर्मचारी कामगार महासंघ के सचिव प्रह्लाद कोतवाल ने बताया कि दिवाली से पहले निगमायुक्त ने कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोेग की बकाया राशि देने का आश्वासन दिया था। किंतु मनपा ने केवल कार्यरत कर्मचारियों को रकम दी, लेकिन मनपा के सेवानिवृत्त शिक्षकों को अभी तक छठवंे व सातवें वेतन आयोग की बकाया राशि नहीं मिली है। इसके साथ ही मनपा कर्मचारियों ने आराेप लगाया कि गुरुवार को कर्मचारियों का वेतन बैंकों में भेजा गया था। लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर कायम रहने के कारण निगमायुक्त के आदेश पर उनका वेतन रोका गया। जिससे मनपा कर्मचारी फिलहाल नवंबर माह के वेतन से वंचित है। मनपा द्वारा बैंक में भेजा गया वेतन रोकने से कर्मचारियों में रोष बढ़ने के कारण सोमवार को मनपा के प्रवेश द्वार पर कर्मचारियों द्वारा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।


Created On :   16 Dec 2023 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story