- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- हालातों से त्रस्त किसान पुत्र ने...
हालातों से त्रस्त किसान पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर (अमरावती)। किसान आत्महत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है। 3 अगस्त को तहसील के नालवाड़ा के किसान पुत्र अरविंद लक्ष्मणराव नितोने ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शोकाकुल माहौल में अरविंद नितोने पर अंतिम संस्कार किया गया । पिता को पैरालाइसिस और बीमार मां के कारण आर्थिक संकट से व्यथित था। अरविन्द के परिवार में पत्नी, एक बेटी, एक बेटा और उनके माता-पिता हैं।
कुछ दिन पहले मृतक के पिता अरविंद नितोने को पैरालाइसिस का अटैक आया था। साथ ही उसकी मां भी बीमार थीं, परिवार कुछ दिनों से मुश्किल में था। एक के बाद एक संकट आने से उन्होंने खेती की ओर ध्यान नहीं दिया। कृषि में बंजरता, बीमारियां, कृषि पर होने वाले व्यय से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना भी मुश्किल हो गया था। मुसीबतों से हारकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खल्लार पुुलिस ने घटना का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु उपजिला अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी सुबह विधायक बलवंत वानखड़े को मिलने पर मुंबई से तहसीलदार से संपर्क कर प्रभावित किसान परिवार को सहयोग करने का निर्देश दिया।
Created On :   5 Aug 2023 3:16 PM IST