कर्ज से त्रस्त चरवाहे ने लगाई फांसी

कर्ज से त्रस्त चरवाहे ने लगाई फांसी
ले रखा था कर्ज, चुका पाने में हुआ असमर्थ तो आत्महत्या कर ली

डिजिटल डेस्क,मोर्शी(अमरावती)। कर्ज से परेशान होकर मोर्शी के पास नशीरपुर के 50 वर्षीय चरवाहे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नशीरपुर निवासी श्रीकृष्ण रामचन्द्र नेहारे (50) बकरी चराकर जीवनयापन करता था। उन्होंने आईएसएएफ फाइनेंस और स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया था ,लेकिन कोई आय नहीं होने से महीने की किश्त नहीं चुका पा रहे थे। गुरुवार को श्रीकृष्ण नेहारे की पत्नी और कुछ महिलाएं गांव के भीकूजी महाराज देवस्थान आष्टा में दर्शन के लिए गयी थी। इसी बीच मौका पाकर उन्होंने घर में ही फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर मौके पर पहुंचकर मोर्शी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा किया और मृतक श्रीकृष्ण के शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल मोर्शी भेजा। गमगीन माहौल में नसीरपुर में श्रीकृष्ण नेहारे पर अंतिम संस्कार किया गया।

Created On :   12 Aug 2023 2:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story