जुर्म: उधारी के पैसे मांगने पर युवक को चाकू से धमकाया

उधारी के पैसे मांगने पर युवक को चाकू से धमकाया
पैसे भी नहीं लौटाए और फोन उठाना भी किया बंद

डिजिटल डेस्क, अमरावती। उधार दिये हुए 4 हजार रुपए वापस मांगने के विवाद को लेकर नवसारी निवासी चंद्रकांत अशोक भोरे (22) व रितेश नामक उसके मित्र ने इर्विन अस्पताल परिसर में अपने मित्र शंतनु पांडुरंग तायडे (20) को चाकू का भय दिखाकर धमकाया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 294 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार शंतनु और चंद्रकांत यह दोनो परभणी में साथ-साथ पढते है। शंतनु ने चंद्रकांत को 30 नवंबर को 4000 रुपए काम के लिए उधार दिये थे। शंतनु ने कई बार पैसो की मांग करने भी चंद्रकांत ने पैसे वापस नही लोैटाए और शंतनु फोन उठाना भी बंद कर दिया। 6 दिसंबर को शंतनु ने चंद्रकांत को पैसो के लिए फोन किया तब उसने गाडनेनगर में आने को कहां इस कारण शंतनु जब गाडगेनगर गया तब वहां 4से 5 लड़के खडे़ थे। शंतनु को शक होते ही वह अपने मित्र तेजर राऊत के साथ इर्विन अस्पताल में अपनी मां से मिलने गया। पीछे से चंद्रकांत व उसका मित्र रितेश भी इर्विन अस्पताल पहुंचे। रितेश ने अपने पास रखा चाकू िनकालकर शंतनु को दुबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दि। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Created On :   8 Dec 2023 12:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story