बची युवक की जान: कुएं में गिरे युवक का दमकल विभाग ने किया रेस्क्यू

कुएं में गिरे युवक का दमकल विभाग ने किया रेस्क्यू
रात 2 बजे से शुरू की कारवाई, जीवित निकाला बाहर

डिजिटल डेस्क, अमरावती। कठोरा नाका परिसर के इसार पेट्रोल पंप के पास किराए से रहने वाला एक 28 वर्षीय युवक रात 2 बजे के करीब कुएं में गिर पड़ा। इस युवक के साथ रहने वाले अन्य युवकों ने इसकी जानकारी तत्काल मनपा के दमकल विभाग को दी। मनपा के दमकल विभाग के तत्काल मौके पर पहुंचकर रोप लैडर व गोताखोरों की मदद से युवक को कुएं से सही सलामत बाहर निकाला। रात करीब 1 घंटे तक मनपा का रेस्क्यु ऑपरेशन चला। कुएं में गिरनेवाले युवक का नाम गौरव मधुकर मातकर (28) है।

गौरव परतवाड़ा का मूल निवासी है और इसार पेट्रोल पंप के पास कैलास गायकी के घर तीन दिन पहले किराए से रहने आया था। वह परिसर से पूरी तरह वाकिफ नहीं हुआ था। गुरुवार रात 2 बजे वह कुएं में गिर पड़ा। उस समय गौरव के कुछ मित्र भी वहां पर थे। उन्होंने तत्काल मनपा के दमकल विभाग को जानकारी दी। इस समय गाडगेनगर पुलिस का दल भी मौके था। दमकल विभाग के अधीक्षक अजय पंधरे के साथ चालक मो.फरहान, राजकुमार फडसे, विकास इंगले, फायरमैन सूरज लोणारे, एकनाथ ढगे, प्रणीत पेठे आदि ने कुएं में गिरे युवक को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

Created On :   8 Dec 2023 11:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story