मामला दर्ज: खेत में मवेशी चराने पर बढ़ा विवाद, रॉड और चाकू से हमला, दो भाई घायल

  • मवेशी चराने से मना करने पर हाथापाई
  • चार लोगों पर मामला दर्ज
  • घायलों काे किया अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, अमरावती। नागपुरी गेट के लालखड़ी परिसर स्थित खेत में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में चार आरोपियों ने दो भाइयों पर रॉड और चाकू से हमला कर दिया। विवाद में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। मामले में नागपुरी गेट पुलिस ने मतीन और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के बुधवार को लालखड़ी के पास एक चने के खेत परिसर में मतीन मवेशियों को चराने गया था। तभी वहां पर अलीम नगर निवासी रियाजउद्दीन शमसोद्दीन ने मतीन को मवेशी चराने से मना किया और उसके पैर पर लाठी से वार कर भगा दिया। कुछ देर बाद मतीन और उसके तीन साथी वापस खेत के पास पहुंचे।

मतीन के साथ किए मारपीट को लेकर गालीगलौज करने लगे और चार आरोपियों ने रियाजउद्दीन शमसोद्दीन और उसके भाई सलामोद्दीन शमसोद्दीन पर लोहे के रॉड और चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया।

देसी बम फटने से दो मछुआरे गंभीर घायल : जिले में आज भी कई मछुआरे मछली पकड़ने के लिए प्रतिबंधित देसी बम का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोणी के परसा तालाब में मछली पकड़ने गए दो मछुआरे देसी बम फटने से बुरी तरह घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक रहने से उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया है।

अंजनगांव बारी निवासी रामनथी कासदेकर व भैरु पवार दोनों कई साल से मछली पकड़ने का काम करते हैं। बुधवार की सुबह 10 बजे दोनों तालाब में गए और मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया। वहीं, दूसरी ओर मछलिओं को जाल की ओर ले जाने के लिए तालब में उतर गया। दोनों मछुआरों के पास का देसी बम फटने से हाथ चेहरे पर बुरी तरह चोट आ गई। तब आसपास के खेत मजदूरों को बम फटने की आवाज आते ही उन्होंने जाकर देखा तो रामनथी और भैरु बुरी तरह से घायल होकर तालाब के किनारे गिरे पड़े थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। हालत नाजुक रहने से नागपुर रेफर किया है। आखिर अभी भी मछुआरें देसी बम का इस्तेमाल करने से भविष्य में बड़ी घटना घटित होने से नकारा नहीं जा सकता है।

Created On :   11 Jan 2024 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story