अमरावती शहर में लगे प्रदेश उपाध्यक्ष खोडके के बैनर

अमरावती शहर में लगे प्रदेश उपाध्यक्ष खोडके के बैनर
पवार गुट को पार्टी से किया निष्कासित

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में चल रहे घटनाक्रमों का असर अमरावती में भी दिखाई दे रहा है। राकांपा सुप्रीपो शरद पवार गुट द्वारा राकांपा के अमरावती से प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खोडके को निष्कासित कर दिया गया था। इस पर अजित गुट की बतौर प्रतिक्रिया देते हुए अमरावती के जयस्तंभ चौक सहित अन्य जगह संजय खोडके को प्रदेश उपाध्यक्ष बताते हुए मित्र मंडल के नाम से बैनर लगाए गए हैं। इसमें सबसे ऊपर शरद पवार और उसके नीचे अजित पवार के बाद खोडके का फोटो लगा है। उल्लेखनीय है कि राकांपा के अजित पवार ने विगत दिवस राज्य के उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने से राजनीतिक भूचाल आ गया था। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री पवार ने प्रेस कांफ्रेंस ली जिसमें उनके पीछे प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खोडके बैठे हुए थे। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री पवार अमरावती में खोडके की माताजी के निधन पर सांत्वना जताने आए थे और उस समय उनके घर भी गए थे। संभावना जताई जा रही है कि उस समय राजनीतिक बदलाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली थी। हालांकि खोडके की पत्नी कांग्रेस से विधायक सुलभा खोडके अब भी कांग्रेस में ही होने की बात कह रही हैं। इतना ही नहीं दोनों का दावा है कि वह सिर्फ विकास के मुद्दे को लेकर एक साथ मंच पर रहते हैं अन्यथा कभी भी एक-दूसरे की पार्टी के मंच पर नहीं आते हैं। यह अलग बात है कि दोनों का कार्यालय एक ही है।

Created On :   5 July 2023 3:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story