- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अवैध शराब विक्रेता ने की महिला की...
अवैध शराब विक्रेता ने की महिला की लात-घूसों से पिटाई

- संतप्त महिलाओं ने आधी रात को थाने पर निकाला मोर्चा
- पुलिस ने दर्ज किया एट्रासिटी का मामला
डिजिटल डेस्क, अमरावती। दर्यापुर तहसील के नरसिंगपुर गांव में अवैध शराब बेचने वाले ने गांव की महिला से गालीगलौज कर उसे लात-घूसों और डंडों से पीट दिया। आक्रोशित होकर गांव की महिलाएं आधी रात को थाने पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी की। महिला की शिकायत पर अवैध शराब विक्रेता पर एट्रोसिटी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम रामप्रकाश बायस्कर (35) है। वह गांव में अवैध शराब बिक्री करता है। अवैध शराब बेचने वाले उमेश मुगुल को शराब पहुंचाने वाले नाबालिग लड़के ने रविवार शाम महिला और उनके बेटे को सड़क पर रोक लिया। महिला के पुत्र को पीटने की शिकायत नाबालिग लड़के के खिलाफ पुलिस में थी। इसके बाद सोमवार की रात आरोपी राम बायस्कर ने महिला के घर के सामने आकर जातिवाचक गालियां दी और लात घूसों व डंडों से पीटा। हड़बड़ी में महिला के 4 ग्राम का सोने का आभूषण गिर गया। घटना के बाद गांव की आक्रोशित महिलाओं ने रात 11 बजे दर्यापुर थाने पहुंचकर नारेबाजी की और शिकायत दी। थानेदार संतोष ताले ने बताया कि आरोपी फरार है। उपविभागीय पुलिस अधिकारी गुरुनाथ नायडू घटना की जांच कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस में बार-बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं होती है।
पुलिस ने मामला दर्ज किया : महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें भेजी हैं। गुंडागर्दी करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। आरोपियों के रिकार्ड की जांच कर तड़ीपारी का प्रस्ताव भेजेंगे। - गुरुनाथ नायडू, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, दर्यापुर
Created On :   2 Aug 2023 10:38 AM IST