- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- युवती की पिटाई कर किया दुराचार
युवती की पिटाई कर किया दुराचार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राजापेठ के माया नगर परिसर मे मंगलवार की रात आरोपी ने युवती के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। देर रात पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रज्वल लोखंडे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजापेठ थाना क्षेत्र के माया नगर निवासी आरोपी प्रज्वल लोखंडे व पीड़िता की कुछ दिन पहले पहचान हुई थी। इसी बीच आरोपी प्रज्वल ने युवती से प्यार का इजहार किया था। लेकिन ने युवती ने साफ इंकार किया। जिसके बाद से पीडि़ता ने प्रज्वल से बात करना बंद कर दिया था। मंगलवार को प्रज्वल ने पीडि़ता को मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद पीडिता के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीडि़ता ने राजापेठ थाने मे जाकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी प्रज्वल लोखंडे के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   3 Aug 2023 12:09 PM IST