- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- चंद्रभागा बांध के गेट खुले, लगातार...
चंद्रभागा बांध के गेट खुले, लगातार छोड़ रहे पानी

डिजिटल डेस्क, अचलपुर(अमरावती)। तहसील और मेलघाट के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश होने और जलस्तर खतरे के निशान से बढ़ने के बाद प्रशासन ने 3 गेट खोल दिए हैं। शुक्रवार को भी तीनों ही गेट से पानी का विसर्ग शुरू रहने की जानकारी बांध प्रबंधन सूत्रों ने दी। इसके चलते सपन तथा चंद्रभागा प्रकल्प का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। चंद्रभागा बांध में पानी खतरे के निशान को पार करते देख प्रशासन ने बांध के 3 दरवाजे खोल दिए हैं, बांध के गेटों से 3 अगस्त से पानी छोड़ा जा रहा है , जो शुक्रवार को भी जारी था। बांध के तीन गेट 5 सेमी खोले हैं। प्रशासन ने नदी किनारे के गांव और बस्तियों के नागरिकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पिछले सप्ताह सपन बांध के दो दरवाजे खोल कर पानी छोड़ा गया था। 2 अगस्त की रात से ही बारिश हो रही है। बारिश होने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। चंद्रभागा मध्यम प्रकल्प की जल भंडारण क्षमता 503.90 है। शुक्रवार को बारिश ने ब्रेक दिया था , लेिकन बांध के तीन गेट से 15 घनमीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ना जारी है। बांध में जलभंडार 82 फीसदी है।
Created On :   5 Aug 2023 3:11 PM IST