लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका को बेटियों समेत गोदावरी में फेंका

लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका को बेटियों समेत गोदावरी में फेंका
मौत के मुंह से निकली नाबालिग बेटी ने खुद ही पुलिस बुलाई, मां और बहन लापता

डिजिटल डेस्क, अमरावती (आंध्र प्रदेश) जीने की मजबूत इच्छाशक्ति से मौत को मात दी जा सकती है। आंध्र प्रदेश के आंबेडकर कोनासीमा जिले में ये बात साबित भी हुई। यहां 13 साल की लड़की कीर्तना उफनती गोदावरी नदी पर घोर अंघेरे के बीच लगभग 55 फीट ऊंचे ब्रिज के पाइप पर 15 मिनट तक लटकी रही। उसने खुद ही मोबाइल से कॉल कर पुलिस को बुलाया और सकुशल निकल गई।

कीर्तना को निकालने वाले पुलिस कर्मी भी उसकी हिम्मत देखकर दंग रह गए। बाद में कीर्तना ने पुलिस को बताया कि रविवार तड़के उसकी मां सुहासिनी के लिव इन पार्टनर सुरेश ने उन्हें रावुलापेम ब्रिज पर सेल्फी के बहाने धक्का दे दिया। घटना के समय मां की गोद में उसकी एक साल की बहन जर्सी भी थी। ब्रिज से नीचे गिरते वक्त कीर्तना ने ब्रिज के पाइप को पकड़ लिया। उसने अपने पैर पाइप के क्लिप पर मजबूती से टिकाकर रखे। सुुहासिनी और जर्सी की खोज जारी है। आरोपी सुरेश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुहासिनी और सुरेश में विवाद चल रहा था।

Created On :   8 Aug 2023 1:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story