- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- मांगें पूरी न होने पर विस पर 5 लाख...
मांगें पूरी न होने पर विस पर 5 लाख लोग लेकर निकालूंगा मोर्चा : कडू

डिजिटल डेस्क, अमरावती। विधायक बच्चू कडू ने कहा कि मेरी युति किसके साथ हुई , इसकी चिंता तुम मत करो। मेरी युति किसानों और मजदूरों के साथ है। हमारा रिश्ता जाति, धर्म से नहीं है। हमारा रिश्ता दुख से है , जो भी दुखी होता है हमारा उससे रिश्ता बन जाता है। वैसे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सामान्य लोगों के हैं , लेकिन यदि हमारे किसानों और मजदूरों की मांगें 3 माह में पूरी नहीं हुई तो हम विधानसभा पर 5 लाख लोगों का मोर्चा लेकर पहुंचेंगे। कडू विभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर बुधवार की दोपहर जन एल्गार माेर्चा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ विधायक राजकुमार पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू जवंजाल, जिला प्रमुख वसू महाराज, महानगर प्रमुख बंटी रामटेके, गोलू पाटिल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। विभागीय आयुक्त की जगह जिलाधिकारी सौरभ कटियार को विधायक कडू ने ज्ञापन सौंपा।
विधायक कडू ने कहा कि आप लोग 5 किलोमीटर चलकर आए हैं। खुद के पैसे से यहां आए हैं ये कोई छोटी बात नहीं है। हम सालों से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसानों को नुकसान की अपेक्षा मुआवजा कम मिलता है। यदि उचित मुआवजा मिला तो परेशानी नहीं होगी। बुआई से कटानी तक मजदूरी मिली तो किसान का नुकसान भी हुआ तो भी उसे आर्थिक दिक्कत नहीं आएगी। मेरे लिए सत्ता महत्व की नहीं है बल्कि खेत में काम करने वाला किसान महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर संजय देशमुख, प्रवीण हेडवे, योगेंद्र होमोड, प्रदीप वडतकर, संभू मालठाणे, संतोष किटुकले, मंगेश देशमुख आदि उपस्थित थे।
हर गांव व जिले तक जाएंगे : विधायक कडू ने कहा कि आज क्रांति दिवस है। विश्व आदिवासी दिवस है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी हमारी समस्याएं खत्म नहीं हुईं। हम प्रत्येक गांव व जिले में जाएंगे। लोगों के लिए लड़ेंगे भले ही कोई भी सामने आए। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 10 लोगों को गांव में तैयार करना है। अगली बार जरूरत पड़ी तो पति-पत्नी और बच्चों को लेकर आने की तैयारी रखना।
Created On :   10 Aug 2023 1:35 PM IST