- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- रास्ता रोको आंदोलन करने वाले...
रास्ता रोको आंदोलन करने वाले राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता नामजद

डिजिटल डेस्क, अमरावती। केंद्र सरकार के विरोध मेंं और विविध मामलोंं को लेकर सोमवार की शाम राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओंं ने हाईवे पर रास्ता रोको आंदोलन किया था। जिससे कई देर तक राज्यमहामार्ग की यातायात ठप रही। इस मामले में परतवाडा पुलिस ने 10 से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परतवाडा क्षेत्र में सुबह से लेकर रात तक कावड यात्रा का बंदोबस्त रहने से पुलिस को अलग-अलग जगह पर तैनात किया गया था। लेकिन पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि सावली दातुरा के पास राष्ट्रीय महामार्ग पर आदिवासी एकता परिषद की ओर से भारत बंद के तहत रास्ता रोको आंदोलन किया जा रहा है। तब पेट्रोलिंग कर रही पुलिस मौके पर पहुंची।
सिध्दिविनायक कृषि केंद्र के पास बगैर अनुमति के राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद द्वारा रास्ता रोको आंदोलन किया जा रहा था। जिसे लेकर यातायात ठप हो गया। अतिरिक्त पुलिस दल माैके पर बुलाया गया। पुलिस ने आंदोलन करनेवाले कार्यकर्ताओं को हिरासत मे लिया। केंंद्र सरकार के विरोध में और मणिपुर की घटना का निषेध जताने के लिए रास्ता रोको आंदोलन किया गया था। परतवाडा पुलिस ने तहसील अध्यक्ष भुरया जावरकर, संतोष कवितकर, रवि मोहोड, बाबा मोहाेड, नरेश भाकरे, निलेश पार्वे और अन्य 7 से 8 आरोपियोंं के खिलाफ धारा 341, 143, 135 मकोका के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Created On :   9 Aug 2023 1:07 PM IST