- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- संभ्रम का ही खेल होती है राजनीति :...
संभ्रम का ही खेल होती है राजनीति : भुजबल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राजनीति संभ्रम का ही खेल है। राजनीति में कुछ भी संभ्रम नहीं होता है क्योंकि संभ्रम का खेल ही राजनीति है उसमें कुछ भी विशेष नहीं है। यह बात अमरावती दौरे पर आए मंत्री छगन भुजबल ने कही। वह शासकीय विश्राम गृह में पत्रकारों के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का एक गुट सत्ता के साथ है और दूसरा विपक्ष में है इससे संभ्रम के सवाल का जवाब दे रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने राकांपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खोडके के घर पर भेंट दी।
विश्राम गृह में विभागीय आयुक्त डॉ. निधि पांडे, पुलिस महानिरीक्षक जयंत नाईकनवरे, पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, जिलाधिकारी सौरभ कटियार, मनपा आयुक्त देवीदास पवार ने उनका स्वागत किया। मंत्री भुजबल ने नबाब मलिक के जेल से छूटने के सवाल पर कहा कि उन्हें किडनी की बीमारी के कारण जेल से 2 माह की जमानत मिली है। वह किस पार्टी में जाने वाले हैं यह उन्होंने अब तक नहीं बोला है। हालांकि एक लाइन में मंत्री भुजबल ने यह भी कहा कि वह बहुत दूर नहीं जाएंगे। हमारे ही साथ रहेंगे। वहीं, राकांपा सुप्रीमो शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मुलाकात को लेकर कहा कि सामाजिक, राजनैतिक और पारिवारिक मुलाकात को अलग करना होगा। चाचा और भतीजे की मुलाकात को अब कब तक चलाओगे। इस दौरान मंत्री भुजबल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
Created On :   16 Aug 2023 1:11 PM IST