अज्ञात वाहन की टक्कर से गर्भवती हिरणी की मृत्यु

अज्ञात वाहन की टक्कर से गर्भवती हिरणी की मृत्यु
दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार

डिजिटल डेस्क, पथ्रोट(अमरावती)। पथ्रोट पावर हाउस के करीब से गुजरने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से गर्भवती हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग एवं पुलिस को दी गई। वन विभाग की वनरक्षक अंकिता मुंडे और सहयोगी कर्मचारी ने पहुंचकर घटना का पंचनामा कर हिरण के शव को परतवाड़ा वनपरिक्षेत्र रवाना किया। वहीं पर हिरण का अंितम संस्कार करने की जानकारी मिली है। पथ्रोट पावर हाउस के करीब गर्भवती हिरण जब रास्ता पार करने की कोशिश कर रही थी, उसी समय तेज गति से आई गाड़ी ने उसे उड़ा दिया। जिससे हिरण की मौके पर ही मौत हो गई।

हिरण के बच्चे पर श्वान ने किया हमला : अंजनगांव के करीब आनेवाले हिरापुर गाव में नर हिरण के बच्चे को श्वानों ने जख्मी किया। यह बात गांववालों को मालूम होने पर श्वानों को भगाकर हिरण के बच्चे को छुड़ाया। हमले में वह घायल हो गया। वन विभाग की एस. वी.वरोकार और कैलाश इंगले ने हिरण के बच्चे को उपचार के लिए परतवाड़ा रवाना किया।

Created On :   29 Jun 2023 4:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story