- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- धमकी देकर मित्र की बहन से दुष्कर्म
रेप: धमकी देकर मित्र की बहन से दुष्कर्म

By - Bhaskar Hindi |15 Oct 2023 11:56 AM
अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी, मामला दर्ज
डिजिटल डेस्क, अमरावती। दोस्त की ही बहन के साथ प्रेमसंबंध बनाकर दुष्कर्म किया। महिला ने इंकार किया तो अश्लील फाेटो वायरल कर बदनामी करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने राजापेठ थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी शुभम साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राजापेठ थाना क्षेत्र निवासी महिला के परिजन का ट्रांसपोर्ट का व्यापार है। पीड़िता के भाई का दोस्त आरोपी शुभम साहू घर आता जाता रहता था। इसबीच महिला और शुभम की पहचान हुई। दोनों के बीच प्रेमसंबंध हुए। एक महीना पहले शुभम ने पीड़िता के घर जाकर दुष्कर्म किया। डर की वजह से पीड़िता ने बात छिपाकर रखी।
Created On : 15 Oct 2023 11:56 AM
Next Story