गुणवत्तात्मक संशोधन पाठ्यक्रम को दें प्राथमिकता : गडकरी

गुणवत्तात्मक संशोधन पाठ्यक्रम को दें प्राथमिकता : गडकरी
विदर्भ ज्ञान विज्ञान संस्था के शताब्दी महोत्सव का समापन

डिजिटल डेस्क, अमरावती। 100 वर्ष पूरे करने वाली विदर्भ ज्ञानविज्ञान संस्था एकल विद्यापीठ का दर्जा हासिल करने की ओर बढ़ रही है। तकनीकी में होनेवाले नए-नए अविष्कारों को पहचानकर संस्था ने गुणवत्तात्मक संशोधन पाठ्यक्रम को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह आह्वान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने किया। वह विदर्भ ज्ञानविज्ञान संस्था के शताब्दी महोत्सव के समापन समारोह में संस्था के केशवराव भोसले सभागृह में बोल रहे थे।

"कपास, सोयाबीन और तुअर का उत्पादन बढ़ाने को लेकर संशोधन हो' : केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि विदर्भ में कपास, सोयाबीन, तुअर, संतरे का उत्पादन बढ़ना चाहिए। इसके लिए नया बीज निर्मिती करने के लिए संशोधन होना चाहिए। परिसर में बड़ी मात्रा में खनिज है। उस पर संशोधन करने के लिए शिक्षा संस्थाओं को आगे आकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना चाहिए। भविष्यकालीन तकनीक के कदम पहचानकर शिक्षा संस्थाओं को पाठयक्रम में विविधता लानी चाहिए। यहां की भौगोलिक स्थिति के अनुसार उत्पादन को बढ़ावा मिलनेवाली संकल्पना को अमल में लाना जरूरी है। इथेनॉल पर चलनेवाली गाड़ियां उपलब्ध है। उनका इस्तेमाल बढ़ना चाहिए जिससे ईंधन का पर्याय रहेगा।

राष्ट्रीय शैक्षणिक नीति काफी आसान : उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शैक्षणिक नीति लाई है। वह काफी आसान है। जिससे विद्यार्थी अपने पसंदीदा क्षेत्र में पढ़ सकेंगे। भारतीय भाषाओं में वैद्यकीय, अभियांत्रिकी शिक्षा ले सकेंगे। विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था आज 5वे नंबर की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था है। वैश्विकरण के युग में रोजगार व स्वयं रोजगार दिलवाने के लिए नए पाठयक्रमों की शुरुआत की जा रही है। इस अवसर पर सांसद अनिल बोंडे, विधायक प्रवीण पोटे पाटील विधायक बी.टी. देशमुख, जिलाधीश सौरभ कटियार, पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्‌डी, सहायक जिलाधीश रिचर्ड यांथन, निगमायुक्त देवीदास पवार, उच्च शिक्षा सहसंचालक नलिनी टेंबेकर, विएमवि संस्था की संचालिका अंजली देशमुख उपस्थित थी। गडकरी के हाथों संस्था की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने की स्मृति में स्थापित स्मारक की कोनशिला का अनावरण किया गया।

Created On :   29 July 2023 2:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story